Bollywood News


श्रद्धा कपूर की इस प्यारी सी तस्वीर ने जीता फैन्स का दिल

श्रद्धा कपूर की इस प्यारी सी तस्वीर ने जीता फैन्स का दिल
लॉकडाउन के दिनों में श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो साझा करके लोगों का खूब मनोरंजन करती नज़र आई हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, जिसमें वह फ्रॉक पहने प्यारी सी स्माइल देती नज़र आ रही हैं| अभिनेत्री की इस क्यूट सी तस्वीर को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की दोस्त के साथ खुद की एक स्वीट सी तस्वीर शेयर की है। इसमें श्रद्धा अपनी दोस्तों के साथ प्रिंट फ्रॉक हंसती हुई नज़र आ रही हैं, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " उस समय में फ्रॉक मेरा जुनून था"| श्रद्धा की इस क्यूट सी तस्वीर को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, देखिये -



श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म 'छीछोरे' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आई थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह अमर कौशिक निर्देशित फिल्म 'स्त्री 2' में नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स इसके रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load