Bollywood News


तो ये है विक्की कौशल की फिटनेस का राज़, अभिनेता ने खुद बताया

तो ये है विक्की कौशल की फिटनेस का राज़, अभिनेता ने खुद बताया
बॉलीवुड के उभरते सितारे विक्की कौशल के एक्टिंग को हर कोई सराहता है, उनकी "मसान", "संजू" और "उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक" जैसे फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय ने ना जाने कितनो का दिल जीता है| विकी अक्सर अपनी आगामी फिल्मों के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्म करके लोगों को हैरान करते रहते हैं, और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेहद फिट बॉडी का राज़ खोल दिया है|

दरअसल विक्की ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक शर्ट-लेस तस्वीर शेयर की है जिसमे वह अपनी जबरदस्त बॉडी का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं| इस पोस्ट के कैप्शन में अपनी फिटनेस का राज़ बताते हुए वह लिखते हैं, "keen to be lean at raat ke paune teen." इस पोस्ट और कैप्शन को देख फैन्स एक तरफ विक्की की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ फैन्स उन्हें समय पर सोने की सलाह दे रहे हैं, पर कुल मिला के अभिनेता को फैन्स का बहुत सारा प्यार मिल रहा है| डालिए पोस्ट पर नज़र -



अब बात करते हैं विक्की कौशल की आगामी फिल्मों की, वह जल्द ही शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म "सरदार उधम सिंह" में मुख्य किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं| फिल्म के नाम से ही आप समझ सकते हैं कि यह महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म है| फैन्स में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है और यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load