Bollywood News


कोरोना को हराकर अमिताभ ने अमूल को बोला 'शुक्रिया'

कोरोना को हराकर अमिताभ ने अमूल को बोला 'शुक्रिया'
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना को हराकर अपने घर पर सेल्फ-क्वारनटीन में हैं| महानायक के लिए दुनियाभर के तमाम प्रशंसकों की दुआएं और प्यार हमेशा से खास मायने रखते रहे हैं, अपने फैन्स को बिग बी अपने परिवार का हिस्सा कह कर बुलाते हैं| हाल ही में अमूल ने उन्हें खास अंदाज में स्वस्थ होने की बधाई दी है और अभिनेता ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के द्वारा उनका शुक्रिया अदा किया है|

अमूल हमेशा से अपनी मज़ेदार एड फिल्म्स के जरिए लोगों के संपर्क में रहा है| करोड़ों लोगों के आइकन 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर वापस लौटे, तो अमूल ने भी बड़ी ही उत्सुकता के साथ अभिनेता का स्वागत किया है| अमूल ने हाल ही में अमिताभ के सम्मान में एक मज़ेदार पोस्टर लोगों के साथ साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है| अमिताभ ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा अमूल को धन्यवाद कहा है, उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -



अमिताभ बच्चन आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आए थे| यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी, इसमें उनके किरदार मिर्ज़ा को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं जो की कोरोना अहमारी के कारण देरी से रिलीज़ होंगी |

End of content

No more pages to load