Bollywood News


मायके में परिवार के साथ समय बिता रही हैं करीना, शेयर की तस्वीरें

मायके में परिवार के साथ समय बिता रही हैं करीना, शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड में अगर सबसे पहले किसी परिवार ने कदम रखा है, तो वह कपूर खानदान है और यह परिवार करीब 5 पुश्तों से इस इंडस्ट्री में काम कर के हमारा मनोरंजन कर रहे हैं| ये ही नहीं, अगर साल 2020 की बात हो तो आज की तारीख में भी यही परिवार पूरे बॉलीवुड पर राज कर रहा है| इसी वंश की एक बेटी करीना कपूर का एक हालिया पोस्ट पूरे सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खिंच रहा है|

बीते सोमवार, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमे वह रक्षा बंधन का पर्व पर अपने परिवार के साथ मानते हुए दिख रही हैं| तस्वीरों में करीना के साथ उनके पति सैफ़ अली खान, बेटा तैमूर, पिता रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिधिमा कपूर, आलिया भट्ट तथा तारा सुतारिया के साथ कई और परिजन नज़र आ रहे हैं| पोस्ट के कैप्शन में करीना ने लिखा, "family lunch...miss you Lolo!" देखिये पोस्ट -



करीना कपूर को अब अद्वैत चन्दन द्वारा निर्देशित एक ड्रामा फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान, विजय सेतुपति (बॉलीवुड में पहला कदम रखते हुए) और मोना सिंह मुख्य किरदार में दिखेंगे| बताते चलें कि इस फिल्म को 25 दिसम्बर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load