Bollywood News


सारा ने भाई के साथ पूल में मस्ती करते हुए ऐसे किया रक्षाबंधन सेलिब्रेट

सारा ने भाई के साथ पूल में मस्ती करते हुए ऐसे किया रक्षाबंधन सेलिब्रेट
पूरे भारत में 3 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बहन-भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| हाल ही में सारा अली खान ने एक वीडियो अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें वे भाई इब्राहिम अली खान के साथ पूल में मस्ती नज़र आ रही हैं| इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है लेकिन ये कभी भी एक दूसरे को तंग करने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सारा एक फ्लोटिंग यूनिकॉर्न पर बैठी हैं और इब्राहिम उनके करीब आकर उस यूनिकॉर्न को पलट देते हैं, जिसकी वजह से सारा पूल में गिर जाती हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा कि, "जब यह कहता है कि ये मेरे साथ मुश्किल वक्त में हमेशा खड़ा है, ये सही में उस समय नही मिल पता है, सभी को हैप्पी राखी"| उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा को आखरी बार इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन के साथ देखा गया था जहाँ उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था| आने वाले समय में वह, डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली न1' में वरुण धवन के साथ नज़र आने वाली हैं| सारा के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load