Bollywood News


फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी बंधे शादी के बंधन में

फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी बंधे शादी के बंधन में
फिल्म "साहो" के निर्देशक सुजीत रेड्डी ने अपनी मंगेतर प्रवालिका के साथ हैदराबाद में सात फेरे ले चुके हैं| बताया जा रहा है कि वह दोनों कई दिनों से रिलेशनशिप में थे और एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे| इसी कारण देशभर में अनलॉक 2.0 की प्रक्रिया शुरू होते ही इस प्रेमी जोड़े ने सात जन्मो के बंधन में बंधने क लिए तैयार हो गए|

हाल ही में पी गिरीश नाम के एक व्यक्ति ने सुजीत को बधाई देते हुए ट्वीट किया और उसके साथ उन्की शादी के कुछ पलों को तस्वीर में संजो कर पोस्ट कर दिया| इस पोस्ट में सुजीत अपने पारंपरिक लिबाज़ (सफ़ेद धोती कुर्ता) में और उन्की पत्नी गुलाबी साड़ी में बेहद प्यारे लग रहे हैं| -डालिए नज़र पोस्ट पर -



आपको बता दें कि जापान में सिनेमा घरों के खुलते ही फिल्म "साहो" को जापानी भाषा में बड़े परदे पर रिलीज़ किया गया था जिसे वहां के लोगों का खूब प्यार मिला| यह जानकर आपको आश्चर्य होगा के फिल्म "साहो" जापान में सबसे ज्यादा कमानेवाली 5 फिल्मों में से एक है, यहाँ तक की "साहो" ने तो "दंगल" फिल्म का रिकॉर्ड तक तोड़ दिया है|

End of content

No more pages to load