Bollywood News


सुशांत की फिल्म 'सोनचिड़िया' सिनेमाघर खुलने के बाद फिर होगी रिलीज़!

सुशांत की फिल्म 'सोनचिड़िया' सिनेमाघर खुलने के बाद फिर होगी रिलीज़!
सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे डी थी जिसके बाद से ही उनकी मौत को लेकर दिन प्रतिदिन नए खुलासे होते जा रहे हैं| फैन्स जहाँ इलज़ाम लगा रहे हैं की मुंबई पुलिस सुशांत के मामले में जांच ठीक से नही कर रही है वहीँ सुशांत के पिता और बहन ने आरोप लगाए हैं उन्हें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबोर्ती ने ब्लैकमेल किया था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था जिसके कारण उन्होंने ख़ुदकुशी की|

ये केस धीरे - धीरे अभी और पेचीदा होता जा रहा है और सच सामने आखिर कब आएगा ये कहना फिलहाल मुश्किल है| लेकिन जो चीज़ साफ़ है वो ये की सुशांत के जाने के बाद उनकी फिल्मों को पहले से कहीं ज़्यादा प्यार मिल रहा है और यही कारण है की उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए| अबी सुशांत के चाहनेव्लाओं के लिए एक खुशखबरी और आ रही है और वो ये की उनकी एक और फिल्म सोनचिड़िया फिर से रिलीज़ की जा सकती है |

जी हाँ, हाल ही में बॉलीवुड के गलियारों से सुनने में आ रही अफवाहों की मानी जाए तो अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी एक्शन-ड्रामा फिल्म सोनचिड़िया को फिल्म के निर्माता सिनेमाघर खुलने के बाद एक बार फिर से रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं| साथ ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी फिर से रिलीज़ किया जाएगा जो की सुशांत के चाहनेवालों के लिए एक खुशखबरी है |

बता दें की अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनोज बाजपाई, भूमि पेड़नेकर, रणवीर शोरे, आशुतोष राणा और भी कई कलाकार नज़र आये थे| फिल्म के निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला और ये १ मार्च 2019 को रिलीज़ हुई थी| फिल्म को क्रिटिक ने खूब सराहा था मगर बॉक्स ऑफिस पर सोनचिड़िया ख़ास कमाल नहीं कर पायी थी|

End of content

No more pages to load