Bollywood News


आयुष्मान ने इस तरह दी अपने दोस्त को जन्मदिन की बधाई

आयुष्मान ने इस तरह दी अपने दोस्त को जन्मदिन की बधाई
दुनियाभर से ना जाने कितने लोग करीब हर दिन बॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़माने के लिए आते हैं पर उनमे से बहुत कम लोगों को यहाँ सफलता मिल पाती है| ऐसे कुछ लोगों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है, पर वह चाहे जितना भी सफल क्यों ना हो जाएँ वह कभी अपने दोस्तों को नहीं भूलते |

दरअसल आयुष्मान ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर अपने साथी और दोस्त मनीष पॉल को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए दोनों की साथ में ली हुई एक तस्वीर को शेयर किया है| तस्वीर को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे कि इसे किसी शूटिंग के सेट पर ली गई होगी| देखें फोटो -


अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कुछ समय पहले फिल्म "गुलाबो सिताबो" में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर अपने किरदार से हम सबका मनोरंजन किया है| बताते चलते हैं कि इसके बाद देशभर में लॉकडाउन होने के कारण अभी तक आयुष्मान ने कोई फिल्म साइन नहीं की है,पर कयास है की कोरोना से हालत ठीक होने पर हमे उनकी अगली फिल्म की जानकरी मिल जाएगी|

End of content

No more pages to load