Bollywood News


अमित साध ने अपने कोच के नाम लिखा एक मजेदार संदेश

अमित साध ने अपने कोच के नाम लिखा एक मजेदार संदेश
अमित साध बॉलीवुड के उन प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लाखों प्रशंसकों का दिल जीता है। उनको कुछ समय पहले अमेज़ॅन प्राइम की वेब-सीरीज़ 'ब्रीथ: इनटू द शैडो' में पुलिस अधिकारी कबीर सावंत की भूमिका में देखा गया था। हाल ही में अमित साध की नई वेब सीरिज 'Avrodh the Siege Within'सोनी लिव पर रिलीज़ हुई है जिसको दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कोच के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर की है जिसको उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अमित साध ने अपने कोच राकेश डडियार के साथ एक प्रशिक्षण सेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "द बीस्ट मास्टर, मेरे भाई, मेरे दोस्त, मेरे विश्वासपात्र @rakeshudiyar सर। यह आपके द्वारा कोच किए जाने का सम्मान है, हमेशा मेरे साथ रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे पास कई और भूमिकाएं हैं और कई और मुकाम हैं। माइक टैंगो बनने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद, मुझे फिट बनाने के लिए धन्यवाद और न सिर्फ मुझे अपना शरीर बनाने में बल्कि मुझे मजबूत बनाने और दर्द को महसूस करने में मदद करने के लिए आपका धन्यवाद। उनकी इस मजेदार पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वह कमेंट बॉक्स में अभिनेता के जबरदस्त लुक की तारीफ कर रहे हैं| देखिये -



'Avrodh the Siege Within' एक वेब सीरिज है जिसका प्रीमियर 31 जुलाई को सोनी लिव पर किया गया था। इसका निर्माण कार्य अप्प्लायसे एंटरटेनमेंट और इरादा एंटरटेनमेंट ने सम्भाला है| यह वेब सीरिज शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस' के एक अध्याय पर आधारित है। इसमें अमित के साथ दर्शन कुमार, मधुरिमा टुली और अनंत नारायण महादेवन भी अहम भूमिका में नज़र आए हैं।

End of content

No more pages to load