Bollywood News


15 वर्षों के बाद रक्षा बंधन पर अपनी सभी बहनों से मिले जस्सी गिल

15 वर्षों के बाद रक्षा बंधन पर अपनी सभी बहनों से मिले जस्सी गिल
एक तरफ जहां कोरोना महामारी ने जनजीवन को धीमा कर दिया, वहीं दूसरी ओर, इसने हमें उन सभी लोगों के साथ रहने का मौका दिया, जिन्हें हम प्यार करते हैं| यह समय पंजाबी गबरू जस्सी गिल सहित कई चेहरों पर एक मुस्कान लेकर आया है | हाल ही में पंजाबी गायक-अभिनेता जस्सी गिल को लगभग 15 वर्षों के बाद रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी तीनों बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिला है, उन्होंने इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में जस्सी के सभी भाई-बहनों को खूबसूरत रंगीन कपड़ों में सभी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है| जस्सी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "लगभग 15 वर्षों के बाद, हम इस विशेष दिन पर एक साथ बैठे हैं, आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ" | देखिये -



जस्सी गिल आखिरी बार बड़े पर्दे पर अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत के साथ नज़र आए थे| आने वाले समय में वह, सिमरजीत सिंह निर्देशित फिल्म 'डैडी कूल मुंडे फूल 2' में नज़र आने वाले हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load