Bollywood News


'गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल' के पहले गाने भारत की बेटी में दिखा बाप-बेटी का प्यार

एक दमदार ट्रेलर के बाद फिल्म "गुंजन सक्सेना- द कार्गिल गर्ल" के मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना "भारत की बेटी" रिलीज़ कर दिया है| यह गाना गुंजन सक्सेना (जान्ह्वी कपूर) के जीवन के उस पल को दर्शा रहा है जब वह एक पायलट बनने का सपना देख रही होती हैं, और उनके पिता (पंकज त्रिपाठी) उनके इस सपने को पूरा करने में सहयोग कर रहे हैं|

इस खुबसूरत गाने को अमित त्रिवेदी ने कौसर मुनीर के साथ मिल कर संगीत दिया है| अरिजीत सिंह एवं अरहान खान ने अपने अन्य साथियों के साथ इस गाने को आवाजें दी हैं| देखिये विडियो -



बताते चलें की यह फिल्म भारत की पहली महिला पायलट "गुंजन सक्सेना" की जीवनी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है| इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर मुख्य किरदार में दिखेंगी वहीँ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी फिल्म भी उनका साथ देते नज़र आएंगे| फिल्म को देखने का इंतज़ार अब ख़त्म होता नज़र आ रहा है क्योंकि इसे 12 अगस्त 2020 के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load