Bollywood News


ग्रीन बिकीनी में कुछ ऐसा करती नज़र आई सारा अली खान

ग्रीन बिकीनी में कुछ ऐसा करती नज़र आई सारा अली खान
सारा अली खान पानी के साथ मस्ती करने वाली लडकी हैं और वह लॉकडाउन के दिनों में पूल के अंदर खूब में एन्जॉय करती नज़र आई हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें वह ग्रीन बिकनी पहने पूल के अंदर यूनिकॉर्न पर बैठकर बारिश का आनंद लेती नज़र आ रही हैं| सोशल मीडिया पर उनका यह ग्रीन बिकनी अवतार लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ाने का काम कर रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा पूल में मस्ती करती हुई नज़र आ रही हैं, इनमें वह ग्रीन बिकनी पहने अपने पसंदीदा गेंडा फ्लोट पर बैठी काफी खूबसूरत लग रही हैं| उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया के तापमान को बढ़ाने का काम किया है, अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनके खूबसूरत हुस्न की तारीफ कर रहे हैं| देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा को आखरी बार इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आज कल 2' में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ देखा गया था, इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| आने वाले समय में वह, डैविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली न1' में वरुण धवन के साथ नज़र आने वाली हैं| सारा के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load