Bollywood News


जूनियर बच्चन आए अस्पताल से वापस? करते दिखे ये काम

जूनियर बच्चन आए अस्पताल से वापस? करते दिखे ये काम
बॉलीवुड के शहंशाह के बेटे अभिषेक बच्चन रहते तो आलीशान बंगले में हैं पर उनका रहन-सहन एक आम आदमी जितना सादा है | इसी कारण लोग उन्हें प्यार करते हैं और इज्ज़त से "जूनियर बच्चन" बुलाते हैं| कुछ समय से सोशल मीडिया पर अभिषेक का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने प्रकृति के बारे में कुछ बाते लिखीं हैं|

जूनियर बच्चन ने इन्स्टाग्राम पर अपने घर के बालकनी की एक रंग-बिरंगी तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में प्रकृति का खूबसूरत नज़ारा और असमान का रंग एकदम साफ़ सा दिख रहा है| पोस्ट के कैप्शन में वह लिखते हैं, "The colours of nature never fail to impress". डालिए पोस्ट पर नज़र -



बताते चलें कि अभिषेक बच्चन अब अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आएंगे| फिल्म में उनका साथ देंगे राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माणे, और आशा नेगी| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load