Bollywood News


वर्कआउट के बाद ऐसे अवतार में दिखे अर्जुन रामपाल

वर्कआउट के बाद ऐसे अवतार में दिखे अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं की सूची में एक नाम अर्जुन रामपाल का भी है, वह एक कलाकार होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता, स्क्रीन राइटर, मॉडल और एक बिज़नेसमैन भी हैं जिन्होंने "राजनीति", "रॉक-ऑन" और "हाउसफुल" जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से कई लोगों का दिल जीता है| फैन्स अर्जुन के अभिनय के अलावा उनके फिटनेस के भी दीवाने है, उनके जैसी शानदार बॉडी पाने के लिए लोग उन्हें हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फ़ॉलो करते हैं।

आजकल अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जम कर वाइरल हो रही है, जिसे उन्होंने वर्कआउट करते समय क्लिक किया था और अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इस फोटो में उन्होंने सफेद टी शर्ट पहनी है जो वर्कआउट के बाद पसीने से भीगी हुई दिख रही है, साथ इसके वह कैप्शन में लिखते हैं, "sweat it out". डालिए पोस्ट पर एक नजर -

View this post on Instagram

Sweat it out....

A post shared by Arjun (@rampal72) on



अर्जुन अब शैलेश वर्मा की आगामी फिल्म "नास्तिक" में मीरा चोपड़ा और हर्शाली मल्होत्रा के साथ मुख्य अभिनय में नज़र आने वाले हैं| देशभर में चले लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया था, पर अब शूटिंग को दोबारा शुरू करने की योजना चल रही है|

End of content

No more pages to load