Bollywood News


सालों से शादी से दुखी थी ये अभिनेत्री, तोड़े पति से सारे बंधन!

सालों से शादी से दुखी थी ये अभिनेत्री, तोड़े पति से सारे बंधन!
बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के पीछे ना जाने कितने कलाकार अपनी निजी ज़िन्दगी में दुखी रहते हैं और अपनी कमाल की अदाकारी से हमे इस बात की भनक तक नहीं लगने देते कि उनकी मुस्कान के पीछे कुछ आंसू भी छुपे हैं| कुछ ऐसा हि इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लम्बा के साथ हुआ है जिन्होंने लगभग दो साल से चल रही अनबन की बाद अपने शादीशुदा जीवन को विराम देने का निर्णय ले लिया है|

दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद मिनिषा अपने बॉयफ्रेंड रायन थाम के साथ साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गई थी| कुछ समय तक नवदंपत्ति के बीच सब सही रहा, पर 2018 के अक्टूबर महीने से इन दोनों के बीच नोक- झोंक की ख़बरें आने लगी| इस रिश्ते में करीब 2 साल से चल रही नाराज़गी के कारण दोनों ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया|

बताते चलते हैं की अंतिम बार बड़े परदे पर मिनिषा को 2017 में ओमंग कुमार द्वरा निर्देशित फिल्म "भूमि" में संजय दत्त, अदिति राव और शरद केलकर के साथ देखा गया था | इसके बाद उन्होंने टीवी शो "तेनाली रामा" और "इन्टरनेट वाला लव" में भी काम किया था| फिलहाल उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है |

End of content

No more pages to load