Bollywood News


अजय देवगन ने काजोल को इस रोमांटिक अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

अजय देवगन ने काजोल को इस रोमांटिक अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 5 अगस्त को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, सुबह से ही एक्ट्रेस को उनके फैन्स और परिवार वाले सोशल मीडिया के ज़रिये जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं| हाल ही में काजोल के हबी अजय देवगन अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बड़े ही रोमांटिक तरीके से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी| अभिनेता के इस प्यार भरे अंदाज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अजय देवगन द्वारा शेयर की गई तस्वीर, फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से ली गई है। इसमें दोनों को अपनी वैनिटी वैन से निकलते हुए देखा जा सकता है, तस्वीर में काजोल एक ऑफ-व्हाइट ड्रेस में काफी आकर्षक लग रही हैं, दूसरी तरफ अजय का ऑल-ब्लैक लुक लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जन्मदिन की बधाई, आप हमेशा खुश रहो"| अजय के इस प्यार जताने के तरीके को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| देखिये -



अजय देवगन आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर ओम राउत के निर्देशन में तैयार फिल्म 'तानाजी दी अनसंग वॉरियर' में सेफ अली खान और काजोल के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म 'थैंक गॉड', संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और अमित रवींद्रनाथ शर्मा निर्देशित फिल्म 'मैदान' में अपने नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस सभी फिल्मों के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load