Bollywood News


महानायक अमिताभ बच्चन ने इस तरह जीती कोरोना से जंग!

महानायक अमिताभ बच्चन ने इस तरह जीती कोरोना से जंग!
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं और नियमित पोस्ट के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करना पसंद करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने एक तस्वीर के माध्यम से लोगों को बताया है कि जीवन में आने वाली मुसीबतों का सामना कैसे करना चाहिये| अमिताभ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी एक कविता साझा की है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अमिताभ बच्चन ने खुद की और अपने बेटे अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर को लोगों के साथ साझा किया है, इसमें बिग बी कोरोना वायरस को किक मरते हुए नज़र आ रहे हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "धरा हिला गगन गुंजा नदी बहा पवन चला विजय तेरी हो जय तेरी ज्योति सी जला जला भुजा भुजा फड़क फड़क रक्त में धड़क धड़क धनुष उठा प्रहार कर तू सबसे पहले वार कर अग्नि सा धधक धधक हिरण सा सजग सजग सिंह सी दहाड़ कर शंख सी पुकार कर रुके न तू थके न तू झुके न तू थमे न तू सदा चले रुके न तू रुके न तू झुके न तू" इस कविता के माध्यम से अभिनेता ने लोगों को उनके जीवन में आने वाली मुसीबतों का सामने करने की बात कही है| उनके इस संदेश को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं| देखिये -

View this post on Instagram

धरा हिला गगन गुंजा नदी बहा पवन चला विजय तेरी हो जय तेरी ज्योति सी जला जला भुजा भुजा फड़क फड़क रक्त में धड़क धड़क धनुष उठा प्रहार कर तू सबसे पहले वार कर अग्नि सा धधक धधक हिरण सा सजग सजग सिंह सी दहाड़ कर शंख सी पुकार कर रुके न तू थके न तू झुके न तू थमे न तू सदा चले रुके न तू रुके न तू झुके न तू रचयिता:कवि प्रसून जोशी

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



अमिताभ बच्चन को आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ देखा गया था, यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी, इसमें उनके किरदार मिर्ज़ा को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थी| आने वाले समय में बिग बी, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। उनके फैन्स फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load