Bollywood News


अभिषेक बच्चन ने साझा की अस्पताल से ऐसी फोटो, देख कर उड़े लोगों के होश

अभिषेक बच्चन ने साझा की अस्पताल से ऐसी फोटो, देख कर उड़े लोगों के होश
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं| फैन्स उनके बेहतर सेहत की दुआ कर रहे हैं, अभिषेक पिछले 26 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने केयर बोर्ड की फोटो लोगों के साथ साझा की है जिसको देखकर वह काफी हैरान हो गए हैं| अभिनेता के द्वारा शेयर फोटो को देखकर लोग भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थनाएँ कर रहे हैं|

अगर आपको पता हो कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इनके अलावा ऐश्वर्या और आराध्या भी कोविड पॉजिटिव पाई गई थी परन्तु पहले तो दोनों को होम क्वरानटीन किया गया था फिर बाद में 17 जुलाई को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया था| इन दोनों को बहुत जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और हाल ही में अमिताभ को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है|

अभिषेक ने केयर बोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " हॉस्पिटल में दिन-26, डिस्चार्ज प्लान- नहीं. हां, बच्चन तुम कर सकते हो. #believe"| उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं| देखिये -



कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'ब्रीद2' में नज़र आए थे, यह वेब सीरीज़ जुलाई महीने में रिलीज़ हुई थी| इसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, इसमें अभिषेक की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था| ब्रीद 2 में अमित साध और नित्या मेनन भी अहम रोल में नज़र आए थे और अब इसके तीसरे सीजन के बहुत जल्द आने की उम्मीद की जा रही है|

End of content

No more pages to load