Bollywood News


भाई के कन्धों पर बैठकर इस तरह मस्ती करती नज़र आई सारा अली खान

भाई के कन्धों पर बैठकर इस तरह मस्ती करती नज़र आई सारा अली खान
बॉलीवुड की ऐक्टर्स सारा अली खान की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है, वह अपनी पोस्ट के जरिये उनके साथ जुडी रहती हैं और उनका मनोरंजन करती रहती हैं| कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह उनके साथ पूल में खूब एन्जॉय करती नज़र आई थी| हाल ही में उन्होंने अपने भाई के साथ कुछ तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें वह उनके कन्धों पर बैठकर मौसम का आनंद लेती नज़र आ रही हैं|

सारा अली खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरे साथ मैच करने के लिए मुझे रिश्वत देनी पड़ी, मेरे छोटे भाई ने उसके साथ शामिल होने की भीख माँगी लेकिन उनका दिन मजेदार था- वे कहते हैं, 'मैं इसका वर्णन नहीं कर सकता' अधिक देखने के लिए लाइक करें शेयर और सब्सक्राइब करें शेयर करें"| उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा को आखिरी बार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव आज कल 2' में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ देखा गया था, इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| आने वाले समय में वह, डैविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली न1' में वरुण धवन के साथ लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load