Bollywood News


आयुष्मान पहली बार करेंगे इस अभिनेत्री संग काम! जानिये पूरी बात

आयुष्मान खुर्राना बॉलीवुड की युवा पीढ़ी के सबसे उम्दा और हिट कलाकारों में से एक हैं जिनकी पिछली 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सोना उगलने का काम किया है | हर निर्माता आज उनके साथ काम करना चाहता है क्यूंकि उनका फिल्म में होना फिल्म के हित होने की गारंटी है और इन सब में फैन्स का भी फायदा है क्यूंकि उन्हें आयुष्मान के अलग - अलग अवतार देखने को मिलते हैं जो की हर बार उन्हें अलग तरह से एंटरटेन करते हैं |

कुछ दिन पहले ही ये खबर आई थी की आयुष्मान हमें जल्द ही 'केदारनाथ' 'रॉक ऑन' और 'काई पो चे' जैसी फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नज़र आने वाले हैं| अब फिल्म से जुड़ी एक नयी खबर आ रही है की इसमें आयुष्मान के साथ पहली बार वाणी कपूर स्क्रीन साझा करती दिखेंगी और ख़ास बात ये है की फिल्म में पहली बार आयुष्मान एक एथलीट के किरदार में दिखेंगे |

बता दें की आयुष्मान की आखिरी फिल्म हितेश केवल्य के निर्देशन में बनी शुभ मंगल ज़्यादा सावधान थी जिसमे वे जीतेंद्र कुमार, गजराज राव, व् नीना गुप्ता संग दिखे थे जो की बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी | वहीँ वाणी कपूर आखिरी बार ऋतिक रॉशन और टाइगर श्रॉफ के साथ दिखी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर रही थी|

End of content

No more pages to load