Bollywood News


दोस्तों के साथ मिलकर आनान्या ने किया ये काम, वायरल हुई तस्वीरें!

दोस्तों के साथ मिलकर आनान्या ने किया ये काम, वायरल हुई तस्वीरें!
खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी और आज वह सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं| वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियों के जरिये फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं और उनका मनोरंजन करती नज़र आती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्यारे दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें साझा की जिनको सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अनन्या को डॉगी के साथ देखा जा सकता है इसमें वह उनके साथ मस्ती करती हुई काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " जब आकाश ग्रे हो जाता है तो तुम मुझे ख़ुशी देते हो"| अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई उनकी खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| देखिये -

View this post on Instagram

u make me haaaaapy when skies are greeeey ☀️

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on



अनन्या को आखिरी बार सिनेमाघरों में पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था| यह फिल्म लोगों को कुछ खास रास ही आई थी परन्तु दर्शकों द्वारा उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था| वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह मकबूल खान निर्देशित फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load