Bollywood News


भूमि पेड्नेकर ने अपनी नयी सामान्य ज़िंदगी की तस्वीर शेयर कर कही ये बात

भूमि पेड्नेकर ने अपनी नयी सामान्य ज़िंदगी की तस्वीर शेयर कर कही ये बात
भारत में कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा बनाए नियमों में बाहर निकलते समय मास्क और फेस शील्ड पहनना अनिवार्य बताया गया है। कई लोग इस नियम का पालन कर रहे हैं तो आज भी कई लोग इसको नज़रंदाज़ कर रहे हैं|

इसी के चलते लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेड्नेकर ने अपने शूटिंग के दौरान फेस शील्ड का इस्तेमाल करते हुए इन्स्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है| इसके साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "The new normal world. Shoot Day 2 Coming Soon!!!" डालिए पोस्ट पर नज़र -


अब भूमि की फ़िल्मी सफ़र के बारे में बात करते हैं, वह जल्द ही फिल्म निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की आगामी फिल्म "डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे" में अभिनेत्री कोंकना सेन शर्मा के साथ नज़र आने वाली हैं| फिल्म में विक्रांत मेस्सी और अमोल पराशर, दोनों अभिनेत्रियों के साथ मुख्य किरदार में साथ देंगे| फ़िलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है पर फिल्म के मेकर्स जल्द ही इस बात की घोषणा कर देंगे|

End of content

No more pages to load