Bollywood News


क्यों पहनने लगी हैं ये अभिनेत्री फटे कपड़े, फैन्स ने पूछी मजबूरी की वजह

क्यों पहनने लगी हैं ये अभिनेत्री फटे कपड़े, फैन्स ने पूछी मजबूरी की वजह
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले, साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता, अपनी ख़ूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं| फैन्स उनकी एक-एक झलक को पाने के लिए उन्हें हर सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं, और ईशा अपने फैन्स के प्यार को देखते हुए अक्सर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं|

हाल ही में ईशा ने अपनी एक बेहद आकर्षक फोटो को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमे वह डेनिम की फटी हुई डिज़ाइनर जैकेट पहने नज़र आ रही हैं| उनके इस पोस्ट को फैन्स खूब प्यार दे रहे हैं एवं उनकी ख़ूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, जो कि इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन से साफ़ पता चल रहा है| डालिए पोस्ट पर नज़र -



फैन्स को अब ईशा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह अब मेहुल अथा द्वारा निर्देशित, एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म "देसी मैजिक" में अमीषा पटेल के साथ नज़र आने वाली हैं| फ़िलहाल यह फिल्म अपनी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे जल्द ही बड़े परदे पर दिखाया जाएगा|

End of content

No more pages to load