Bollywood News


टाइगर सीरीज़ की तीसरी फिल्म का निर्देशन करेंगे मनीष शर्मा?

टाइगर सीरीज़ की तीसरी फिल्म का निर्देशन करेंगे मनीष शर्मा?
सलमान खान के चाहनेवालों ने 'एक था टाइगर' और 'टाइगर ज़िंदा है' दोनों ही फिल्मों को बखूबी प्यार दिया था| पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 198 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरी ने करीब 340 करोड़ रुपये कमा कर बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों में अपने लिए जगह बना ली थी| फैन्स को तब से इस फिल्म सीरीज़ के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार है और अब इससे जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है |

सुनने में आ रहा है की यशराज फिल्म्स इस बार 15 अगस्त के मौके पर बॉलीवुड के चाहनेवालों के लिए और भी ख़ास बनाने वाला है| खबर के अनुसार यशराज इस बार अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर फैन्स के लिए कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने वाला है वाला है जिनमें सलमान खान की टाइगर फिल्म फ्रैंचाइज़ी की तीसरी और आखिरी फिल्म भी शामिल है |

अफवाह है की इस फिल्म की कहानी खुद आदित्य चोपड़ा ने लिखी है और इसका निर्देशन करेंगे 'बैंड बाजा बारात' और 'फैन' जैसी फ़िल्में बनाने वाले मनीष शर्मा| सुनने में ये भी आ रहा है की इस फिल्म का बजट काफी बड़ा होगा और ये सलमान खान के करियर की अब तक की सबसे महँगी फिल्म साबित होगी| अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये जानने के लिए आपको 15 अगस्त का इंतज़ार करना पड़ेगा|

बता दें की टाइगर जिंदा है का निर्देशन कबीर खान ने किया था जिसमे सलमान खान के साथ कैटरिना कैफ़ फिर एक बार दिखी थी जिसने 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी| बात करें सलमान की आगामी फिल्म की तो वे इस साल प्रभु देवा की एक्शन फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी के साथ नज़र आ सकते हैं जो की दिवाली पर रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load