Bollywood News


तस्वीर के ज़रिये कुछ कहना चाह रहे हैं रणदीप हुड्डा? जानिए क्या

तस्वीर के ज़रिये कुछ कहना चाह रहे हैं रणदीप हुड्डा? जानिए क्या
रोहतक की शान और बॉलीवुड की जान, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा जितना अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते हैं, उतना ही वह अपनी निजी ज़िंदगी द्वारा लोगों को नेक काम करने की प्रेरणा देते रहते हैं| बता दें कि रणदीप सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं और कुछ दिनों से उनका एक पोस्ट फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा है|

हाल ही में रणदीप ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की, जिसमे वह बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं, पर उनके इस तस्वीर से ऐसा लग रहा है जैसे कि वह कुछ कहना चाह रहे हों| इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में "just.." लिखा है| डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

Just ..

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on



बताते चलें कि रणदीप अब प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" में सलमान खान, दिशा पाटनी, मेघा आकाश और जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| वैसे इस फिल्म को 22 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

End of content

No more pages to load