Bollywood News


अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई इस कविता से मिलती है महत्वपूर्ण सीख

अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई इस कविता से मिलती है महत्वपूर्ण सीख
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन उन सितारों में से हैं, जिनके सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं होती हैं, बल्कि जीवन के सबक से भरपूर होती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीर के साथ एक कविता को साझा किया है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस कविता के द्वारा अभिनेता ने एक महत्वपूर्ण संदेश लोगों को दिया है|

बिग बी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "दलीलें अक्सर झूठ के लिए दी जाती है ..सत्य तो स्वयं अपना वकील होता है .. !! और मुझे अपने पिता की लाइनें याद हैं, मैं छुपाना जानता हूँ तो जग मुझे साधू समझता है, शत्रु मेरा बन गया है छल रहित व्यवहार मेरा"| उनके द्वारा शेयर की गई कविता पर लोग अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



अमिताभ बच्चन आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आए थे| यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी| वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। अभिनेता के फैन्स उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load