Bollywood News


क्यों हो रहीं हैं नेहा धूपिया इतनी बुरी तरह ट्रोल? जानिए वजह

क्यों हो रहीं हैं नेहा धूपिया इतनी बुरी तरह ट्रोल? जानिए वजह
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड जगत की चकाचौंध वाली दुनिया के पीछे चल रहे "नेपोटिज़म" और "इनसाइडर-आउटसाइडर" जैसे मुद्दे आम आदमी के सामने आने लगे हैं। इस तानाशाही रवैए को सामने लाने वाले और कोई नहीं बल्कि, चंद फिल्मी कलाकार हैं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में इस स्थिति का सामना किया है। इसी बीच अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने इंडस्ट्री में चलते चमचागिरी को नेपोटिज़म से बड़ी समस्या बताते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया पर निशाना साधा।

इस बात पर नेहा धूपिया ने अपने ट्वीट द्वारा सुचित्रा को करारा जवाब देते हुए कहा, "डियर मैडम, यह में ज़िंदगी का सबसे ज़्यादा अपमान जनक ट्वीट है( विश्वास कीजिए, मैंने बहुत पढ़ा है) जिसका इस्तेमाल सालों की दोस्ती को खराब करने के लिए किया गया है। आप जितना कहती हैं, उससे काफ़ी कम ज्ञान है आपको और लगता है कि आपके पास बहुत खाली समय है इन बातों के लिए। मुझे गर्व है कि मैं सेल्फ मेड हूं...एक बेटी, मा और पत्नी होने पर मुझे गर्व है...और जो महिला इस बात को समझती है, मै उसका सम्मान करती हूं।" डालिए ट्वीट पर नज़र-

बताते चलते हैं कि नेहा धूपिया को आखिरी बार फ़िल्मी पर्दे पर प्रियंका बैनर्जी द्वारा निर्देशित एक सस्पेंस ड्रामा शोर्ट फिल्म "देवी" में देखा गया था| फिल्म में काजोल, श्रुति हासन, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे और शिवानी रघुवंशी भी मुख्य किरदार में नज़र आए थे| इस फिल्म के बाद नेहा ने और कोई फिल्म साइन नहीं किया है, पर लगता है की कोरोनाकाल से हालात सामान्य होते ही वह अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर देंगी|

End of content

No more pages to load