Bollywood News


एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने इस शख्स से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने इस शख्स से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल
भारतीय नेटबॉल टीम की पूर्व कप्तान प्राची तेहलान, अपने खेल प्रदर्शन से कई बार हिंदुस्तान को गौरवान्वित कर चुकी हैं| उन्होंने कभी अपनी योग्यता को सीमित नहीं रखा, इसीलिए उन्होंने खेल जगत के अलावा टीवी जगत में भी कदम रख कर खूब नाम कमाया| अब उनके फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वह दिल्ली के एक बिज़नेसमैन रोहित सरोहा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं|

जी हाँ, इस बात की पुष्टि खुद प्राची ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के द्वारा की है, उन्होंने अपने पति रोहित के साथ सात फेरे लेते समय की तस्वीरें साझा की है| इन तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं, देखिये पोस्ट -





बताते चलते हैं, प्राची और रोहित 2012 से एक दूसरे को जानते थे और पसंद भी करते थे, दोनों ने हाल ही में शादी करने का फैसला किया, उनके इस फैसले से फैन्स में ख़ुशी दिख रही है| अब अगर प्राची की फ़िल्मी सफ़र की बात हो, तो उन्होंने अब तक एक मलयालम फिल्म "ममान्गम" और दो पंजाबी फिल्मों में काम किया है, और उनका कहना है कि वह बड़े पर्दे पर आने का कोई मौका गवाना नहीं चाहतीं हैं|

End of content

No more pages to load