Bollywood News


कोरोना को हराने के बाद अभिषेक ने सबसे पहले फैन्स से कही ये बात!

कोरोना को हराने के बाद अभिषेक ने सबसे पहले फैन्स से कही ये बात!
बच्चन परिवार अपनी हिम्मत और जूनून के बाद कोरोना से जंग जीत चूका है| अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के नानावटी अस्पताल से लौटने के बाद हाल ही में अभिषेक बच्चन को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है| हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने एक फैन की आर्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फैन आर्ट में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन कोरोना को गिराकर मारते हुए नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "इसके लिए @cartoonistmanojsinha आपको धन्यवाद। यह बहुत प्यारा है"| अगर आपको याद हो कि मुंबई के नानावटी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया था| अभिषेक द्वारा शेयर की गई इस आर्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -



अभिषेक बच्चन आखिरी बार टीवी स्क्रीन पर अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज 'ब्रीद2' में नज़र आए थे, यह वेब सीरीज जुलाई महीने में रिलीज हुई थी| इसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है, इसमें अभिषेक के अभिनय को भी दर्शकों ने काफी सराहा है| इस वेब सीरीज में उनके साथ अमित साध और नित्या मेनन भी अहम रोल में नज़र आए थे| इसका तीसरा सीजन भी बहुत जल्द आने की उम्मीद की जा रही है|

End of content

No more pages to load