Bollywood News


100 लोगों को रोज़गार प्रदान करने के लिए कटरीना कैफ ने उठाया ये कदम!

100 लोगों को रोज़गार प्रदान करने के लिए कटरीना कैफ ने उठाया ये कदम!
कोरोनाकाल के चलते देशभर में करीब 3 महीने तक लॉकडाउन रहा, इसी कारण कई लोगों से उनका रोज़गार छिन गया। इन लोगों की मदद के लिए सरकार के साथ बॉलीवुड से सोनू सूद जैसे कुछ हस्तियां सामने आए। मददगारों की सूची में अब एक नाम बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का भी जुड़ गया है।

कटरीना कैफ ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर बैकग्राउंड डाँसर काम कर रहे करीब 100 लोगों को वित्तीय सहायता दी है, जिसे पाकर लोगों में एक उम्मीद की किरण जागी है। सभी (डाँसर) इस राशि से छोटे व्यवसाय को शुरू करने के लिए उपयोग कर रहे हैं।

हाल ही में राज सुरानी, जो बॉलीवुड के गानों में बैकग्राउंड डाँसर का काम करती हैं, उन्होंने कैटरिना के इस सहायता को पा कर कहा, "हम सभी कटरीना मैडम द्वारा दिए गए पैसों का उपयोग टिफिन सर्विस, सौंदर्य सेवाओं और घर पर चॉकलेट बना कर बेचने जैसे छोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिए कर रहे हैं।"

कटरीना कैफ ने अपने इस काम से एक बार और यह सिद्ध कर दिया है कि इंसानियत अब भी बाकी है। मुसीबत के समय में सोनू सूद और कटरीना कैफ जैसे हस्तियों ने जिस उदार हृदय से इस देश कि जनता की मदद की है, उसे हम कभी नहीं भुला सकेंगे।

अब अगर कटरीना की फिल्मी सफर की बात की जाए तो उन्हे आख़िरी बार बड़े पर्दे पर, साल 2019 में फिल्म "भारत" में सलमान खान के साथ देखा गया था। इसके बाद अब वह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म "सूर्यवंशी" में अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाली हैं| फिल्म को 24 मार्च 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर लॉकडाउन के चलते फिल्म के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा कर दीवाली के समय रिलीज़ करने की घोषणा की है|

End of content

No more pages to load