Bollywood News


अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे संजू बाबा, फैन्स के लिए दिया ये सन्देश!

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे संजू बाबा, फैन्स के लिए दिया ये सन्देश!
बॉलीवुड के 61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त को शनिवार शाम सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ़ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था| अस्पताल में उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगिटिव आई थी, हाल ही में उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है| इसके बाद वह सीधा अपने अपने घर पहुंचे हैं|

मीडिया खबरों में आई तस्वीरों में अभिनेता ने बैगनी रंग का कुर्ता फन रखा था और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था| अपने घर पहुच कर मीडिया को हाथ दिखाते हुए संजय दत्त को देख उनके फैंस ने राहत की सांस ली है| शनिवार देर रात जब संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था तो उन्होंने एक ट्वीट कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी| उन्होंने लिखा था कि, "मेरा कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेज और स्टाफ ने बहुत मदद की है| मैं एक या दो दिन में घर लौटूंगा, आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए आपका धन्यवाद"|

अगर आपको याद हो सोमवार को संजय दत्त ने अपनी आगामी फिल्म 'सड़क 2' से उनका लोगों के साथ साझा किया था| इसका ट्रेलर मंगलवार 11 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है, महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इसमें उनके साथ संजय दत्त और पूजा भट्ट भी लोगों का मनोरंजन करते नज़र आएगें|

End of content

No more pages to load