Bollywood News


कुख्यात गैंगस्टर विकास दूबे पर वेब सीरिज़ का निर्माण करेगें, यह निर्देशक

कुख्यात गैंगस्टर विकास दूबे पर वेब सीरिज़ का निर्माण करेगें, यह निर्देशक
कुछ हफ्तों पहले ही कानपूर के ईनामी गैंग्स्टर विकास दुबे का उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था जो काफी दिन मीडिया सुर्खियाँ बना रहा था| यूपी पुलिस ने विकास दुबे पर पांच लाख का ईनाम रखा हुआ था क्योंकि उसने डीएसपी समेत आठ पुलिसवालों की हत्या की थी जो उसको गिरफ्तार करने गए थे| इसके बाद विकास ने सरेंडर कर दिया था परन्तु 10 को यूपी पुलिस द्वारा उसका एनकाउंटर कर दिया गया था| हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने कानपूर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पर वेब सीरिज़ बनाने का ऐलान कर दिया है|

बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता अलीगढ़, ओमेर्टा और शाहिद जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, इन फिल्मों की क्रिटिक्स काफी तारीफ कर चुके हैं| इसके अलावा उनको फिल्म शाहिद के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चूका है| अब वह यूपी के नामी-गिरामी डॉन विकास दुबे पर वेबसीरीज बनने जा रही है, इसका डायरेक्शन वह खुद करेगें| इस बात की जानकारी निर्देशक ने ट्विटर अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की है, इस खबर के सामने आते ही लोगों में फिल्म के प्रति काफी उत्सुकता नज़र आ रही है| देखिये -



निर्देशक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुझे इस वेबसीरीज में एक बेहतरीन पॉलिटिकल थ्रिलर दिख रही है और इस कहानी को लोगों के सामने प्रदर्शित करना काफी दिलचस्प होने वाला है| अभी मैं इस विषय के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं लेकिन इतना जरूर है कि इस विषय पर हर बातों को ध्यान में रखते हुए और जिम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा|

End of content

No more pages to load