Bollywood News


आखिर क्यों मायूस हैं रणवीर सिंह? साझा की ऐसी तस्वीर

आखिर क्यों मायूस हैं रणवीर सिंह? साझा की ऐसी तस्वीर
बॉलीवुड के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह इस समय लॉकडाउन के कारण घर पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपना खाली समय बिता रहे हैं। यह लव बर्ड्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक पोस्ट के जरिये लोगों का मनोरंजन करता नज़र आता है| हाल ही में रणवीर इंस्टाग्राम पर खुद की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर प्रशंसकों के साथ शेयर की है जिसको उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रणवीर एकदम हैंडसम और आकर्षक लग रहे हैं। इसमें उनकी सफेद शर्ट और अच्छी तरह से तैयार की गई दाढ़ी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है| सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को उनकी महिला प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अभिनेता ने फोटो को दिल वाले इमोजी का कैप्शन दिया है। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



अगर फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार बड़े पर्दे पर ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नज़र आने वाले हैं |

यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राजभसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load