Bollywood News


सुबह- सुबह ऐसी दिखती हैं करीना कपूर, तस्वीरें हुईं वायरल

सुबह- सुबह ऐसी दिखती हैं करीना कपूर, तस्वीरें हुईं वायरल
बॉलीवुड की "बेबो", करीना कपूर खान के दुनियाभर में अनगिनत दीवाने हैं, वह लोगों को अपने अभिनय के अलावा अपने नए लुक से हर बार लोगों को हैरान कर देती हैं| इस बार करीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोर रही है, और फैन्स ढेर सारा प्यार दे रहे हैं|

बीते सोमवार करीना ने सुबह उठते ही मेकअप कर के इन्स्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा की, इस तस्वीर में उनकी सादगी साफ़ झलक रही है| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखतीं हैं, "Wake up and makeup is the Monday mood I was waiting for..." डालिए पोस्ट पर नज़र -



करीना कपूर अब अद्वैत चन्दन द्वार निर्देशित एक कॉमेडी- ड्रामा फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान, विजय सेतुपति (बॉलीवुड में पहला कदम रखते हुए) और मोना सिंह मुख्य किरदार में दिखेंगे| बताते चलें कि इस फिल्म को 25 दिसम्बर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load