Bollywood News


अनिल कपूर ने बड़े ही मज़ेदार तरीके से दी इस अभिनेता को जन्मदिन की बढाई

अनिल कपूर ने बड़े ही मज़ेदार तरीके से दी इस अभिनेता को जन्मदिन की बढाई
बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा और फिट अभिनेताओं में से एक सुनील शेट्टी आज अपना 58 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों ने उनको सोशल मीडिया के द्वारा जन्मदिन की बधाई दी है| हाल ही अनिल कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा उनको जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं और उनकी जिम में वर्क आउट करते हुए तस्वीर साझा की है|

अगर आपको पता हो अनिल कपूर भी बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने ही अंदाज़ में सुनील को जन्मदिन की बधाई थी। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे @suniel.shetty आपकी फिटनेस का एक और साल पूरा हो गया है, आपकी जबरदस्त बॉडी हमेशा से ही युवाओं के लिए प्रेरणा रही है"| इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और वह भी कमेंट बॉक्स में अभिनेता को जन्मदिन विश कर रहे हैं| देखिये पोस्ट -


अगर फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय और दिशा पाटनी के साथ नज़र आए थे| आने वाले समय में वह करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त' में रनबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, करीना कपूर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएगें| उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load