Bollywood News


वरुण धवन ने इस रोमांटिक अंदाज़ में किया सारा अली खान को बर्थडे विश

वरुण धवन ने इस रोमांटिक अंदाज़ में किया सारा अली खान को बर्थडे विश
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान ने 12 अगस्त को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| इस दिन को उन्होंने गोवा में अपने परिवार के साथ बड़े ही जबरदस्त तरीके से मनाया है| सारा के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान सोशल मीडिया के ज़रिये उनको जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं|

हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कुली नबर 1' फिल्म के सेट की एक वीडियो लोगों के साथ साझा की है जिसके द्वारा उन्होंने सारा को जन्मदिन की बधाई दी है| अभिनेता के इस प्यार भरे जन्मदिन विश करने के अंदाज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वरुण, सारा अली खान को गाल पर किस करते हुए नज़र आ रहे हैं| अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जन्मदिन मुबारक @ saraalikhan95, तुम हमेशा खुश रहो| राजू के दिल में हमेशा नंबर 1 पर रहो"| वरुण के द्वारा साझा की गई इस वीडियो को सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और वह कमेंट बॉक्स में सारा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं| देखिये -



आने वाले समय में वरुण और सारा, डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर 1' में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने की वजह से इसकी रिलीज़ डेट को अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है| दोनों के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बड़ी ही उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load