Bollywood News


सैफ - करीना के घर आने वाला है एक नया मेहमान, फैन्स को दी ये खुशखबरी!

सैफ - करीना के घर आने वाला है एक नया मेहमान, फैन्स को दी ये खुशखबरी!
बॉलीवुड में "बेबो" के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान की जोड़ी को दुनियाभर से खूब प्यार मिलता है, और दोनों ही हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं| अब एक बार फिर से यह युगल जोड़ी सुर्खियाँ बटोर रही है क्योंकि तैमुर के बाद इनके घर एक और महमान आने वाला है|

हाल ही में करीना कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों में खूब वायरल हो रही है, जिसमे वह अपना बेबी बम्प दिखाती हुई नज़र आ रही हैं| इस खबर के मिलते ही उनके फैन्स उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिये ढेरों शुभकामनाएँ दे रहे हैं|

अगर करीना कपूर की फ़िल्मी सफ़र के बारे में बताएं तो वह जल्दी ही अद्वैत चन्दन द्वार निर्देशित एक कॉमेडी- ड्रामा फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में अमीर खान के साथ नज़र आने वाली हैं, इसके अलावा विजय सेतुपति (बॉलीवुड में पहला कदम रखते हुए) और मोना सिंह भी मुख्य किरदार में देखा जाएगा| बताते चलें कि इस फिल्म को 25 दिसम्बर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load