बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "महक "गुलाब" की आएगी आपके हाथों से, किसी के रास्ते से 'काँटे' हटाकर तो देखो"| उनके द्वारा शेयर की गई कविता पर लोग अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस कविता के माध्यम से अभिनेता के द्वारा दिए गए संदेश को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश कर रहे हैं| देखिये पोस्ट -
फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएगें| इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मॉनी रॉय जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा बिग बी रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाश्मी के साथ नज़र आएगें| अभिनेता के फैन्स उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।


