राजकुमार राव ने पहचाना अपना नया हुनर, दिखे कुछ ऐसे अंदाज़ में

Thursday, August 13, 2020 17:27 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय के कई दीवाने हैं। वैसे तो उन्हे अपने फैन्स से रूबरू होने का ज़्यादा मौका नहीं मिलता पर लॉकडाउन के समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रह कर वह अपने फैन्स की इस शिकायत को दूर करने में लगे हैं| कुछ समय से राजकुमार अपने एक पोस्ट को लेकर फैन्स में काफी चर्चित चल रहे हैं|

हाल ही में राजकुमार ने इंस्टाग्राम अपने पोस्ट द्वारा अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह गाना गाते नज़र आ रहे हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "Practicing my singing पर एक दिन बाथरूम के बाहर भी गाऊँगा।" डालिए पोस्ट पर नज़र -



बताते चलें कि अभिनेता राजकुमार राव अब अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आएंगे| फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फ़ातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माने, और आशा नेगी भी विभिन्न किरदारों में नज़र आएँगे| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है, और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025