Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा की यह खूबसूरत तस्वीर देखकर आपको आएगी गुज़रे दिनों की याद

प्रियंका चोपड़ा की यह खूबसूरत तस्वीर देखकर आपको आएगी गुज़रे दिनों की याद
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में पति निक जोनस के साथ रह रही हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी से लेकर मनोरंजन तक हर अपडेट की को फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं| हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसको देखकर आपको अपने बेहतरीन ट्रेवल वाले दिन याद आ जाएगें| इस तस्वीर में अभिनेत्री को सफर करते हुए देखा जा सकता है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका कार में सफर करती हुई नज़र आ रही हैं| पिंक प्रिंटेड शर्ट और अपने बालों का पफ बनाए हुआ वह काफी खूबसूरत लग रही हैं| तस्वीर में उनको खिड़की से सूरज की ओर टकटकी लगाए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सफर के प्रति प्रेम"| इंटरनेट यूज़र्स द्वारा उनकी इस आकर्षक तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Wanderlust... 🛣 📷: @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बड़े पर्दे पर शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आई थी, इसमें उनके अभिनय की लोगों ने अच्छी तारीफ की थी|

इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं, कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ इस जानकारी को साझा किया था| उन्होंने अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर डील को साइन किया है और उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load