Bollywood News


सुशांत केस में क्या सुनना चाहती हैं कंगना? जानिए पूरी बात

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद से बॉलीवुड में चल रहे कई विवादों को दुनिया के सामने लेकर आ रही हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत का केस सीबीआई को सौंपा जा चुका है और जल्दी ही इसकी तफ्तीश पूरी हो जाएगी, इसी बात पर बयान देने के चलते कंगना एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छा रही हैं|

हाल ही में कंगना ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमे वह सुशांत केस में चल रहे सीबीआई जाँच पर अपने बयान में कह रही हैं की जाँच के अंत में वह सिर्फ सच सुनना चाहती हैं| इस पोस्ट के साथ कैप्शन में वह लिखतीं हैं, "After Sanjay Raut said they are in the last last leg of investigation, #KanganaRanaut joins the global campaign for #JusticeForSushant #CBIForSSR. We deserve nothing but the truth." डालिए पोस्ट पर नज़र-


कंगना रनौत की फ़िल्मी सफ़र की बात करें तो वह जल्द ही निर्देशक ए.एल विजय की आगामी फिल्म "थ्लैवी" में मुख्य अभिनय करती नज़र आने वाली हैं, यह फिल्म तमिल नाडू की पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय जयललिता के जीवन पर आधारित होगी| इस फिल्म की शूटिंग 23 नवम्बर 2019 के दिन हिंदी, तमिल और तेलगु में एक ही नाम से एक साथ शुरू की गयी थी|

End of content

No more pages to load