Bollywood News


राजामौली का परिवार हुआ इस वजह से सुरक्षित, 2 हफ्तों से थे होम क्वारनटीन में

राजामौली का परिवार हुआ इस वजह से सुरक्षित, 2 हफ्तों से थे होम क्वारनटीन में
बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है| दो हफ्तों तक क्वारनटीन में रहने के बाद अब उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से मुक्त हो गया हैनिगेटिव पाए गए हैं| इस बात की जानकारी एसएस राजामौली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की है|

राजामौली ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " हमने क्वारनटीन के दो हफ्तों को पूरा कर लिया है, इस समय कोई लक्षण नहीं हैं| डॉक्टर्स ने हमारा टेस्ट किया तो पाया कि हम सभी कोरोना निगेटिव हैं, डॉक्टर ने कहा है कि हमें अभी से 3 हफ्तों तक इंतजार करना है"| राजामौली के ठीक होने की खबर को जानकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और वह काफी खुश नज़र आ रहे हैं| देखिये पोस्ट -



अगर आपको याद हो 29 जुलाई को राजामौली ने ट्वीट कर लोगों को बताया था कि उन्हें और उनके फैमिली मेंबर्स को हल्का बुखार हुआ है| डॉक्टर की सलाह पर सभी ने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है, फिर सभी में कोविड-19 के हल्के पॉजिटिव लक्षण पाए गए | राजामौली के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस समय वह फिल्म 'आरआरआर' का निर्देशन कर रहे हैं| फिल्म में रामचरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रेया सरन अहम किरदार में नज़र आने वाले हैं| उनकी इस फिल्म के द्वारा अजय देवगन और आलिया भट्ट साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं| दोनों के फैंस इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load