Bollywood News


सिगरेट पीने के लिए इस तरह की पाइप इस्तेमाल करती हैं ईशा गुप्ता!

सिगरेट पीने के लिए इस तरह की पाइप इस्तेमाल करती हैं ईशा गुप्ता!
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ईशा गुप्ता के अभिनय के कई दीवाने है, उन्होंने "जन्नत 2", "हमशकल" और "रूस्तम" जैसी फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय और लुक से फैन्स का दिल जीता है| एक्टिंग के अलावा वह अपने फोटोशूट के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं|

फिल्म "रूस्तम" के 4 साल पुरे होने पर हाल ही में, ईशा ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमे वह हाथ में सिगरेट लिए काफी ठाठ से कुर्सी पर बैठे नज़र आ रही हैं| इसके साथ वह अपने सिगरेट के पाइप का धन्यवाद करते हुए एक सन्देश लिखती हैं, "special thanks to this pipe for being a great co-star." देखिये इन्स्टा स्टोरी -


फैन्स को अब ईशा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह अब मेहुल अथा द्वारा निर्देशित, एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म "देसी मैजिक" में अमीषा पटेल के साथ नज़र आने वाली हैं| फ़िलहाल यह फिल्म अपनी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे जल्द ही बड़े परदे पर दिखाया जाएगा|

End of content

No more pages to load