Bollywood News


आज तक नही भूल पाए अमिताभ अपनी माँ की इस याद को

आज तक नही भूल पाए अमिताभ अपनी माँ की इस याद को
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने दैनिक जीवन के बारे में प्रशंसकों को अपडेट रखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड महानायक उन सितारों में से हैं, जिनके सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं होती हैं, लोगों को प्रेरणा देने वाली भी होती है| हाल ही में मेगास्टार ने अपने बंगले 'जलसा' के परिसर में पौधा रोपण करते हुए खुद की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं| इन तस्वीरों के साथ अभिनेता ने अपने पिता की एक कविता भी लोगों के साथ साझा की है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

बिग बी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जो बसे हैं वे उजड़ते हैं, प्रकृति के जड़ नियम से, पर किसी उजड़े हुए को, फिर बसाना कब मना है? ..है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है|~ हरिवंश राय बच्चन"| अभिनेता ने बताया कि 'इस बड़े 'गुलमोहर' के पेड़ को मेरे द्वारा एक पौधे के रूप में लगाया गया था जब हमें 1976 में अपना पहला घर मिला था। .. उसी जगह पर!'| उन्होंने अपनी तस्वीरों और कविता के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने का संदेश दिया है| देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अमिताभ, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशित फिल्म 'झुण्ड' और रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे ' में भी दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं| बिग बी के फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load