Bollywood News


लॉकडाउन में घर रहने की वजह से ऐसी दिखने लगी हैं हुमा कुरैशी

लॉकडाउन में घर रहने की वजह से ऐसी दिखने लगी हैं हुमा कुरैशी
बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा हुमा कुरैशी इस समय स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में अपनी आने वाली फिल्म 'बेल बॉटम' की तैयारियों में लगी हुई हैं| कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के दिनों में वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सकृत नज़र आती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है| इसमें वह सुबह योग करती हुई काफी फनी लग रही हैं, इस तस्वीर को देखकर इन्टरनेट यूज़र्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं|

शेयर की गई तस्वीर में हुमा अपने बालों और अपनी हालत दिखाते हुए फनी फेस बनाती नज़र आ रही हैं| उन्होंने इस तस्वीर में लिखा कि ' 5 बजे के योग में मैं कुछ इस तरह #yogini"| हुमा का यह मजेदार अंदाज़ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| कुछ समय पहले भी उन्होंने अपने 7 बजे वाले योग सेशन की फोटो अपने फैन्स के साथ साझा की थी| देखिये उनकी मजेदार पोस्ट -


हुमा कुरैशी को आखिरी बार टीवी स्क्रीन पर वेब सीरीज 'लीला' में देखा गया था, परन्तु इसके बाद वह फिल्म 'घूमकेतू' में कैमियो रोल में भी नजर आईं थी| आने वाले समय में वह अक्षय कुमार के साथ रंजीत तिवारी निर्देशित फिल्म 'बेल बॉटम' में दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में इन दोनों के अलावा वाणी कपूर और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएगीं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load