Bollywood News


खूबसूरत अंदाज़ में मस्ती करती नज़र आई आनन्या पाण्डेय

खूबसूरत अंदाज़ में मस्ती करती नज़र आई आनन्या पाण्डेय
अनन्या पांडे लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आई हैं। वह अपने फोटोशूट, सेल्फी और निजी जिंदगी की हर बात अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है और उनकी क्यूट स्माइल को इन्टरनेट यूज़र्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| इस तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे की सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित कर रही है, लोगों द्वारा उनके इस मस्ती भरे अंदाज़ को काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में अनन्या पोज़ देती हुई नजर आ रही है, यह पहला मौका नही है जब वह अकेली चिल करती नज़र आई हैं| कुछ समय पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी| तस्वीर में उनकी कातिलाना खूबसूरती की हर बॉलीवुड सेलेब्रिटी जमकर तारीफ कर रहा है, उनके फैन्स भी कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये तस्वीर -



अनन्या आखिरी बार बड़े पर्दे पर मुदस्सर अज़ीज़ 'पति पत्नी और वो' में टाइगर के साथ नज़र आई थी, यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास रास नही आई| आने वाले समय में वह मकबूल खान निर्देशित फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load