Bollywood News


किससे मुंह छिपा रहे हैं सलमान खान? चेहरा ढक कर आए पब्लिक के सामने

किससे मुंह छिपा रहे हैं सलमान खान? चेहरा ढक कर आए पब्लिक के सामने
बॉलीवुड की शान और कइयों की दिलों की जान, अभिनेता सलमान खान ने अपना पूरा जीवन बॉलीवुड को सौंप दिया है। उन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से हमें बहलाया तो है ही, साथ ही वह कई बार देश में चल रहे विपदा के समय लोगों की मदद के लिए सामने भी आए हैं।

सलमान खान ने बीते शनिवार इंस्टाग्राम पर अपने चाहनेवालों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मास्क पहने दिख रहे हैं। इस पोस्ट के द्वारा वह अपने फैंस को कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं। देखिए पोस्ट -



अब सलमान की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्दी ही प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" में नज़र आएँगे। फिल्म में दिशा पाटनी, मेघा आकाश, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। बताते चलते हैं कि इस फिल्म को 22 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोनाकाल के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है| कयास है कि इसे हालात सामान्य होते ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load