Bollywood News


कंगना रनौत को किस बात का है डर ? करवाया घर पे महामृत्युंजय जप

कंगना रनौत को किस बात का है डर ? करवाया घर पे महामृत्युंजय जप
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बोलने की वजह से कई बार मुसीबत का सामना कर चुकी हैं| उनका यह बेबाक अंदाज उन्हें कभी तारीफ दिलवाता है तो कभी उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है| सुशांत सुसाइड मामले में भी कंगना ने जितना जोखिम भरा स्टैंड लिया है, उसे देखते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट भी मिल रहा है, और कुछ लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं|

कुछ समय पहले कंगना के घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनाई दी थी, उन्ही घटनाओं को देखते हुए कंगना रनौत की मां आशा थोड़ा परेशान नज़र आ रही हैं| इसी लिए उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए घर पर 1.15 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाया है| कंगना की टीम ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "माताजी मेरी सुरक्षा के विषय में चिंचित रहती हैं, इसी के चलते उन्होंने एक लाख पंद्रह हज़ार महामृतुंजय मंत्र के जाप करवाए, यह कार्यक्रम आज समाप्त हुआ, मैं अपने समस्त परिवार की धन्यवादी हूँ"। देखिये -



कंगना को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' (2020) में देखा गया था, इसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह, ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load