जीवित हैं 'द्रिश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत, अस्पताल में जारी है इलाज

Monday, August 17, 2020 16:55 IST
By Santa Banta News Network
साल 2020 भारतीय सिनेमा के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है, अब तक सिनेमा के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। कुछ देर पहले ही बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामत की मौत की भी खबर आने लगी थी हालांकि ये खबर गलत साबित हुई है | निशिकांत इस समय हैदराबाद के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। 50 वर्षीय फिल्म निर्देशक काफी समय से क्रोनिक लिवर बीमारी से ग्रसित हैं और अभी डॉक्टर्स को कुछ अन्य संक्रमणों का भी पता चला है।

हाल ही में फिल्म निर्माता मिलाप जावेरी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की, यह पोस्ट उस समय की है जब निशिकांत कामत को अस्पताल में लाया गया था। मिलाप जावेरी ने कैप्शन में लिखा कि, "अभी अस्पताल में निशिकांत के साथ रहने वाले किसी व्यक्ति से बात की गई है। उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है, हां वह इस समय जीवन और मौत से लड़ रहा है, लेकिन वह अभी भी जीवित है"| देखिये -



निशिकांत कामत बॉलीवुड में अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', और इरफान खान की 'मदारी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं| उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ दो फिल्मों 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने माधवन, सोहा अली खान, इरफान खान, परेश रावल और के के मेनन स्टारर फिल्म 'मुंबई मेरी जान' का भी निर्देशन किया है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025