Bollywood News


नही रहे फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत, 50 की उम्र में हुआ निधन

नही रहे फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत, 50 की उम्र में हुआ निधन
साल 2020 भारतीय सिनेमा के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है, अब तक सिनेमा के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अब बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है, कुछ समय से उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई थी| वह हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती थे, स्थिति गंभीर होने के कारण उनको ICU वार्ड में रखा गया था| 50 वर्षीय फिल्म निर्देशक काफी समय से क्रोनिक लिवर बीमारी से ग्रसित थे जिसके कारण थोड़ी देर पहले उनका निधन हो गया ।

निशिकांत कामत के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स उनको सोशल मीडिया के ज़रिये श्रधांजली अर्पित कर रहे हैं| हाल ही में अभिनेता अजय देवगन ने भी ट्विटर अकाउंट पर निर्देशक के चले जाने का शोक व्यक्त किया है| अगर आपको याद हो अजय ने उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दृश्यम' में बेहतरीन किरदार निभाया था| देखिये पोस्ट -



निशिकांत कामत बॉलीवुड में अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', और इरफान खान की 'मदारी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए मशहूर थे| उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ दो फिल्मों 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' में भी काम किया था। साथ ही उन्होंने आर माधवन, सोहा अली खान, इरफान खान, परेश रावल और के के मेनन स्टारर फिल्म 'मुंबई मेरी जान' का भी निर्देशन किया था। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे|

End of content

No more pages to load